chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CG BJP VIRAL AUDIO | समोसे पर भिड़े BJP अध्यक्ष!

 

रायपुर डेस्क। भिलाई बीजेपी का एक कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सियासत गरमा गई है। ऑडियो में जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन और अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष खगेश कोसरिया के बीच कार्यक्रम के नाश्ते और खर्च को लेकर तीखी बहस सुनाई दे रही है। बातचीत में इस्तीफे तक की बात सामने आई है।

कांग्रेस ने इस कथित ऑडियो को शेयर कर भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि जनता महंगाई से जूझ रही है, जबकि भाजपा ‘समोसे की राजनीति’ में उलझी है। वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष ने इसे संगठन की सामान्य बातचीत बताते हुए कांग्रेस पर मुद्दाविहीन राजनीति करने का आरोप लगाया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button