chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CHHATTISGARH | रायपुर NEET प्रोटेस्ट पर पुलिस का शिकंजा!

 

रायपुर. छत्तीसगढ़ में NEET-2026 पेपर लीक के विरोध में हुए प्रदर्शनों के बाद अब पुलिस एक्शन मोड में है। रायपुर समेत कई जिलों में प्रदर्शन के दौरान इस्तेमाल किए गए कथित आपत्तिजनक पोस्टर, वायरल फोटो और वीडियो की जांच शुरू हो गई है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि पोस्टर किसने तैयार किए, उन्हें किसने प्रदर्शित किया और सोशल मीडिया पर किसने वायरल किया।

रायपुर के कलेक्टोरेट चौक पर हुए प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। आरोप है कि कुछ नाबालिग भी आपत्तिजनक पोस्टर लेकर प्रदर्शन में शामिल थे। पुलिस अब प्रदर्शन की अनुमति, पोस्टरों की सामग्री और सोशल मीडिया पर वायरल कंटेंट की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में तथ्य मिलने पर संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की जा सकती है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button