chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CG GOVERNMENT JOB | बदल गए सरकारी भर्ती के नियम, जानिए डिटेल्स

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट है। राज्य सरकार ने कर्मचारी चयन मंडल नियम-2026 लागू कर दिए हैं। अब तृतीय और चतुर्थ श्रेणी की सभी भर्तियां पूरी तरह ऑनलाइन होंगी। आवेदन से लेकर दस्तावेज सत्यापन और नियुक्ति तक पूरी प्रक्रिया डिजिटल होगी।

नए नियमों के मुताबिक आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य रहेगा, परीक्षा MCQ आधारित होगी और मॉडल आंसर-की पर आपत्तियां लेने के बाद ही रिजल्ट जारी होगा। सबसे बड़ा बदलाव यह है कि अब वेटिंग लिस्ट नहीं बनेगी। चयनित अभ्यर्थियों को तय समय में दस्तावेज अपलोड कर जॉइन करना होगा, वरना पद रिक्त माना जाएगा। इसके अलावा हर साल अगस्त में भर्ती कैलेंडर भी जारी किया जाएगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button