chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CG POLICE TRANSFER | पुलिस की थोक बदली, 28 अफसर-जवान इधर से उधर!

 

रायपुर। रायगढ़ जिले में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल हुआ है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने 4 ASI, 6 प्रधान आरक्षक और 18 आरक्षकों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं।

तबादले के बाद जिले के कई थानों, चौकियों और शाखाओं में पुलिसकर्मियों की नई जिम्मेदारी तय की गई है। ASI राजेश दर्शन को कोतवाली से चौकी खरसिया, उदय सिंह सिदार को खरसिया से लैलूंगा और प्रेमसाय भगत को लैलूंगा से यातायात थाना भेजा गया है। वहीं राजकुमार सिदार की यातायात से भूपदेवपुर थाने में पदस्थापना की गई है।

प्रधान आरक्षकों में शिवप्रसाद पैंकरा और लाजरूस मिंज को रक्षित केंद्र से घरघोड़ा, मनोज मरावी को कोतवाली से धरमजयगढ़ और रेखा नागरे को पुसौर से कोतवाली भेजा गया है। बाकी प्रधान आरक्षकों की भी अलग-अलग थानों में नई पदस्थापना की गई है।

आरक्षकों की बात करें तो कोतवाली, खरसिया, लैलूंगा, साइबर थाना, यातायात, धरमजयगढ़, पूंजीपथरा और चक्रधरनगर समेत कई जगहों पर फेरबदल किया गया है। कुछ पुलिसकर्मियों की पदस्थापना में संशोधन भी किया गया है।

यानी जिले में एक साथ बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। अब नई पोस्टिंग के बाद थानों और शाखाओं की व्यवस्था में क्या बदलाव आता है, इस पर नजर रहेगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button