chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CG RAID UPDATE | IT की 24 घंटे की रेड खत्म, क्या मिला?

 

रायपुर। बलौदाबाजार में कारोबारी राजकुमार सराफ के ठिकानों पर IT की लंबी कार्रवाई के बाद अब सबकी नजर जब्त दस्तावेजों पर है।

गौरव पथ स्थित पीतल सामान कारोबारी राजकुमार सराफ के घर और कारखाने में देर रात शुरू हुई आयकर विभाग की कार्रवाई करीब 24 घंटे बाद खत्म हुई। कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने दस्तावेजों की बारीकी से जांच की और कई अहम कागजात जब्त कर अपने साथ ले गए।

टीम ने कारोबारी के परिजनों से भी पूछताछ की। कार्रवाई के दौरान पूरे परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे और बलौदाबाजार पुलिस की टीम मौके पर तैनात रही।

हालांकि, आयकर विभाग के अधिकारियों ने कार्रवाई को लेकर मीडिया को कोई जानकारी नहीं दी। न तो छापे की वजह बताई गई और न ही जब्त किए गए दस्तावेजों के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने आई है।

करीब 24 घंटे चली इस कार्रवाई के बाद अब शहर में तरह-तरह की चर्चाएं तेज हैं। कारोबारी से जुड़े लोग भी पूरे मामले को लेकर सहमे नजर आए। अब सवाल यही है कि आयकर विभाग को आखिर ऐसे कौन से दस्तावेज मिले हैं, जिनकी जांच के बाद आने वाले दिनों में कोई बड़ा खुलासा हो सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button