chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CHHATTISGARH | डोंगरगढ़ में 10 राज्यों के निवेशकों ने खोला मोर्चा, जानिए मामला

 

रायपुर डेस्क। छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर कथित ठगी को लेकर बड़ा हंगामा हुआ। पंजाब, महाराष्ट्र, कर्नाटक, गोवा, हिमाचल प्रदेश और मध्यप्रदेश समेत 10 राज्यों से पहुंचे निवेशकों ने कथित आरोपी के घर के बाहर प्रदर्शन किया।

पीड़ितों का आरोप है कि ‘लॉन्ग एशिया’ प्लेटफॉर्म ने जूम मीटिंग और सोशल मीडिया के जरिए मोटे मुनाफे का लालच देकर लोगों से निवेश कराया। शुरुआत में रिटर्न मिलने के बाद लोगों का भरोसा बढ़ा और कई निवेशकों ने बैंक से पैसा निकालकर और कर्ज लेकर भी रकम लगा दी।

निवेशकों के मुताबिक फरवरी 2026 से प्लेटफॉर्म पर तकनीकी दिक्कत का हवाला देकर पैसे निकालने की सुविधा बंद कर दी गई। इसके बाद भुगतान नहीं हुआ। पीड़ितों का दावा है कि एक लाख से ज्यादा निवेशक प्रभावित हैं और रकम अरबों रुपये में है। हालांकि, पुलिस ने इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

निवेशकों ने कुलजीत सिंह भाटिया, जोगेंद्र वर्मा और अभय कुनले समेत कुछ लोगों पर आरोप लगाए हैं। वे राजनांदगांव एसपी और रेंज आईजी से मिलकर जांच और कार्रवाई की मांग करेंगे।

वहीं, डोंगरगढ़ पुलिस का कहना है कि अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। पुलिस ने शिकायत मिलने पर कार्रवाई की बात कही है। रिपोर्ट के मुताबिक, ‘लॉन्ग एशिया’ की RBI या SEBI से मान्यता का कोई प्रमाण सामने नहीं आया है और न्यूजीलैंड की वित्तीय नियामक संस्था FMA भी इस प्लेटफॉर्म को लेकर चेतावनी जारी कर चुकी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button