chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़
CG TEACHER TRANSFER | टीचर ट्रांसफर लिस्ट पर बड़ा अपडेट!

रायपुर। छत्तीसगढ़ के हजारों शिक्षकों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक ट्रांसफर लिस्ट फाइनल स्टेज पर पहुंच गई है। पहले करीब 1600 नामों की सूची बनी, फिर इसे घटाकर 1000 किया गया और आखिरी जांच में करीब 400 नाम और हटा दिए गए।
अब बची हुई सूची के ट्रांसफर आदेश कभी भी जारी हो सकते हैं। हालांकि शिक्षा विभाग ने अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। साथ ही भविष्य में शिक्षक तबादलों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रणाली लागू करने की तैयारी भी चल रही है। इससे आवेदन प्रक्रिया डिजिटल और अधिक पारदर्शी हो सकती है।



