chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़
CHHATTISGARH | अब Gen-Z तय करेगी सत्ता? BJP-कांग्रेस ने बदली पूरी रणनीति

रायपुर। अब राजनीति का नया रण सोशल मीडिया, कॉलेज कैंपस और कोचिंग सेंटर बनने जा रहा है। जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद Gen-Z की ताकत ने राजनीतिक दलों को नई रणनीति बनाने पर मजबूर कर दिया है। छत्तीसगढ़ के करीब 1.36 करोड़ किशोर और युवा अब दोनों प्रमुख दलों के निशाने पर हैं।
भाजपा और कांग्रेस अब सिर्फ बड़ी रैलियों पर नहीं, बल्कि इंस्टाग्राम रील्स, कॉलेज विजिट, स्टूडेंट्स से सीधे संवाद और डिजिटल कैंपेन पर फोकस कर रही हैं। राजनीतिक दलों का मानना है कि 2029 के चुनाव में पहली बार वोट डालने वाले लाखों युवा नतीजे बदल सकते हैं।
युवा अब रोजगार, पेपर लीक, स्किल डेवलपमेंट, AI, स्टार्टअप और पारदर्शिता जैसे मुद्दों पर सीधे जवाब चाहते हैं। इसी वजह से दोनों दल अपनी रणनीति बदल रहे हैं।



