chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CG TEACHER UPDATE | B.Ed वालों को करना होगा 6 महीने का ब्रिज कोर्स!

 

रायपुर। प्राथमिक स्कूलों में B.Ed की योग्यता के आधार पर पढ़ा रहे शिक्षकों के लिए अब छह महीने का विशेष ब्रिज कोर्स करना जरूरी होगा। NCTE के इस कोर्स के दायरे में 28 जून 2018 से 11 अगस्त 2023 के बीच नियुक्त वे शिक्षक आएंगे, जो B.Ed योग्यता के आधार पर प्राथमिक कक्षाओं में पढ़ा रहे हैं।

छत्तीसगढ़ में करीब 10 हजार B.Ed योग्यताधारी शिक्षक प्राथमिक स्कूलों में कार्यरत बताए गए हैं। संबंधित शिक्षकों को तय प्रक्रिया के तहत पंजीयन कराना होगा।

कोर्स का संचालन NIOS ऑनलाइन करेगा। यानी शिक्षक नौकरी के साथ घर बैठे इसकी पढ़ाई कर सकेंगे। अध्ययन सामग्री हिंदी और अंग्रेजी में उपलब्ध होगी, जबकि परीक्षा के लिए 22 भारतीय भाषाओं में से किसी एक का विकल्प मिलेगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button