chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CG TRAIN ROUTE | रेलवे का बड़ा अपडेट! जुलाई में कई प्रमुख ट्रेनों का रूट बदला

 

रायपुर। अगर जुलाई में ट्रेन से सफर करने की तैयारी कर रहे हैं तो यह अपडेट आपके लिए बेहद जरूरी है। रेलवे ने यार्ड रिमॉडलिंग के चलते छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कई प्रमुख ट्रेनों का रूट बदल दिया है।

उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल के ललितपुर स्टेशन पर होने वाले यार्ड रिमॉडलिंग कार्य की वजह से कई ट्रेनों को तय मार्ग की बजाय डायवर्ट रूट से चलाया जाएगा।

16 से 19 जुलाई 2026 तक अमृतसर से चलने वाली 18238 अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस अब मथुरा-बयाना-सोगरिया-रूठियाई-बीना मार्ग से बिलासपुर पहुंचेगी।

20 जुलाई को हजरत निजामुद्दीन से रवाना होने वाली 12808 समता एक्सप्रेस भी अपने पुराने रूट की जगह मथुरा-बयाना-सोगरिया-रूठियाई-बीना मार्ग से विशाखापट्टनम जाएगी।

वहीं 19 जुलाई को अमृतसर से चलने वाली 20808 हीराकुंड एक्सप्रेस भी मथुरा-बयाना-सोगरिया-रूठियाई-बीना-मालखेड़ी मार्ग से संचालित होगी।

रेलवे ने सभी यात्रियों से अपील की है कि स्टेशन पहुंचने से पहले अपनी ट्रेन का रूट और समय जरूर जांच लें, ताकि यात्रा के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button