chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़
CG TRANSFER | राजस्व विभाग में बड़ा फेरबदल, तहसीलदार-नायब तहसीलदार बदले

मोहला. मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में कलेक्टर तूलिका प्रजापति ने राजस्व विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। आदेश के तहत 2 तहसीलदार और 3 नायब तहसीलदार के तबादले किए गए हैं, जबकि एक तहसीलदार को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

नए आदेश के मुताबिक अनुरिमा टोप्पो को मोहला, नेहा विश्वकर्मा को अंबागढ़ चौकी और चांदनी देवांगन को मानपुर के साथ औंधी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं दिनेश साहु, दिलीप साहू और राज आशीष की भी नई पदस्थापना की गई है। जिला प्रशासन ने इसे नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया बताया है। हालांकि जिले में जमीन, अवैध प्लॉटिंग और राजस्व मामलों को लेकर लगातार शिकायतें सामने आती रही हैं। प्रशासन का कहना है कि इस बदलाव से राजस्व मामलों के निपटारे में तेजी और जवाबदेही बढ़ेगी।


