chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़
CG TOLL TAX | छत्तीसगढ़ के 10 टोल प्लाजा पर बढ़ा टैक्स, नई दरें लागू

रायपुर. अगर आप छत्तीसगढ़ के नेशनल हाईवे पर सफर करते हैं तो अब जेब पहले से ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी। NHAI ने राज्य के 10 प्रमुख टोल प्लाजा पर नई दरें लागू कर दी हैं। बढ़ी हुई दरें 1 अगस्त से प्रभावी हैं।
मुड़ियापारा, बैजी, लिम्हा, मदनपुर, चोटिया, पचिरा, महाराजपुर, लोदाम, पाराघाट और केसला टोल प्लाजा पर 5 से 10 रुपये तक टोल टैक्स बढ़ाया गया है। इसका असर कार, जीप, वैन, हल्के व्यावसायिक वाहन, बस और ट्रकों तक सभी श्रेणियों के वाहनों पर पड़ेगा। यानी अब हाईवे पर हर सफर पहले से थोड़ा और महंगा हो गया है।


