chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CHHATTISGARH | शराब की बोतलों में लीकेज! कंपनी को नोटिस


रायपुर।
रायपुर में आबकारी विभाग की जांच में देशी शराब की बोतलों में लीकेज का बड़ा मामला सामने आया है। जांच के दौरान सवाशेर मसाला की 19 पेटी में 16 बोतलें, जबकि सवाशेर प्लेन की 160 पेटी में 154 बोतलें लीक मिलीं।

लीकेज वाली बोतलों को बिक्री से अलग कर दिया गया है। मामले में आबकारी विभाग ने रायपुर बॉटलिंग कंपनी प्राइवेट लिमिटेड को कारण बताओ नोटिस जारी कर 7 दिन के भीतर जवाब मांगा है।

विभाग ने पैकिंग और गुणवत्ता संबंधी निर्धारित नियमों का हवाला देते हुए पूछा है कि नियमों के उल्लंघन पर कंपनी के खिलाफ कार्रवाई क्यों न की जाए। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर आगे कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button