chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

S4C CHHATTISGARH | दो IPS को मिली कमान, अब साइबर अपराधों पर होगी सीधी निगरानी

 

रायपुर। बढ़ते साइबर अपराधों पर लगाम कसने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। गृह विभाग ने राज्य में स्टेट साइबर क्राइम को-ऑर्डिनेशन सेंटर (S4C) का गठन किया है। साथ ही साइबर मामलों के लिए राज्य स्तर पर SPOC व्यवस्था लागू की गई है।

S4C पुलिस मुख्यालय की तकनीकी सेवाएं शाखा के तहत काम करेगा। इसका फोकस साइबर अपराधों की निगरानी, एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल और मामलों में तेज कार्रवाई पर रहेगा।

इसकी जिम्मेदारी दो वरिष्ठ IPS अधिकारियों को दी गई है। प्रशांत कुमार अग्रवाल को IG, S4C और गिरिजा शंकर जायसवाल को DIG, S4C की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सरकार के इस कदम से ऑनलाइन ठगी, डिजिटल फ्रॉड और दूसरे साइबर अपराधों की मॉनिटरिंग के लिए राज्य स्तर पर एक केंद्रीकृत सिस्टम तैयार होगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button