chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CHHATTISGARH | 20 मिनट तक हंगामा? नपा अध्यक्ष पर अफसरों को धमकाने का आरोप

 

रायपुर। अभनपुर नगर पालिका अध्यक्ष उत्रसेन गहिरवारे पर CMO निलेश केरकेट्टा और सब इंजीनियर दुशांत चौहान से गाली-गलौज और मारपीट की धमकी देने का आरोप लगा है। मामले में अधिकारियों की शिकायत पर अभनपुर थाने में FIR दर्ज की गई है।

आरोप है कि बिना काम किए फंड से भुगतान कराने को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद अध्यक्ष ने करीब 20 मिनट तक अधिकारियों से गाली-गलौज की और कथित तौर पर मारपीट की धमकी दी। घटना का वीडियो भी सामने आया है।

CMO का आरोप है कि उन्हें सार्वजनिक रूप से अपशब्द कहे गए और ‘नंगा करके मारूंगा’ जैसी धमकी दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अध्यक्ष का पक्ष फिलहाल सामने नहीं आया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button