chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CHHATTISGARH | 19 नायब तहसीलदारों की पदोन्नति, नई पोस्टिंग जारी

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने नायब तहसीलदारों की पदोन्नति के बाद नई पोस्टिंग का आदेश जारी किया है। कुल 19 अधिकारियों को तहसीलदार बनाया गया है।

इनमें आयुष तिवारी को सारंगढ़-बिलाईगढ़ से बलौदाबाजार-भाटापारा, उमेश कुमार लहरी को बेमेतरा से महासमुन्द, मोहित कुमार अमीला को महासमुन्द से बालोद और अब्दूल वसीम सिद्दीकी को राजनांदगांव से दुर्ग भेजा गया है।

इसके अलावा योगेश राजपूत को गरियाबंद से दुर्ग, अभिषेक अग्रवाल को बलौदाबाजार-भाटापारा, श्रद्धा सिंह को बिलासपुर से रा.नि. प्रशिक्षण शाला बिलासपुर, सृजल साहू को जांजगीर-चांपा से महासमुन्द और प्रशांत गुप्ता को जांजगीर-चांपा से नारायणपुर पदस्थ किया गया है।

वहीं प्रकाश पटेल को सारंगढ़-बिलाईगढ़, चन्द्र कुमार को बलरामपुर-रामानुजगंज, हुलेश्वर कुमार को खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, जयंत कुमार पटले को रायगढ़, विभोर यादव को बिलासपुर, कोमल प्रसाद साहू को सक्ती, शशि नर्मदा को मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, जानकी काठले कोरबा और नागेश तांजय को राजनांदगांव भेजे गए हैं।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button