chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CHHATTISGARH | 3 को कैबिनेट मंत्री तो 15 को राज्य मंत्री का दर्जा, देखें पूरी लिस्ट

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने विभिन्न निगम, मंडल, आयोग और बोर्ड के अध्यक्ष-उपाध्यक्षों को बड़ा तोहफा दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने कुल 18 पदाधिकारियों को कैबिनेट मंत्री और राज्य मंत्री का दर्जा देने का आदेश जारी किया है।

सबसे बड़ा बदलाव रामलाल चौहान, रूप सिंह मंडावी और डॉ. ममता साहू के दर्जे में हुआ है। तीनों को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है। वहीं 15 पदाधिकारियों को राज्य मंत्री का दर्जा मिला है।

रूप सिंह मंडावी को पहले राज्य मंत्री का दर्जा मिला था, जिसे संशोधित कर अब कैबिनेट मंत्री का दर्जा कर दिया गया है।

राज्य मंत्री का दर्जा पाने वालों में गौरीशंकर वास, आनंद निषाद, राजेश कुमार राजपूत, राजेंद्र नायक, सुधीर गौतम, एजाज मिर्जा बेग, भोजराज देवांगन, प्रभात मिश्रा, सुषमा जेठानी, शशिकांत द्विवेदी, डॉ. जेपी शर्मा, किशोर महानंद, आनंद कुमार तिवारी, वेदराम मनहरे और मंगल दास ठाकुर शामिल हैं।

यानी सरकार के इस आदेश से 18 पदाधिकारियों का सियासी कद बढ़ गया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button