chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CHHATTISGARH | ED के दोनों आरोपी गए जेल, CGPSC में पेपर मैच का दावा!

 

रायपुर। DMF और CGPSC घोटाले के आरोपी सतपाल सिंह छाबड़ा और उत्कर्ष चंद्राकर को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। दोनों की 5 दिन की ED कस्टोडियल रिमांड खत्म होने के बाद शनिवार को स्पेशल कोर्ट में पेशी हुई थी। ED ने रिमांड बढ़ाने की मांग नहीं की।

इधर, CGPSC केस में ED की जांच के दौरान एक महिला अभ्यर्थी का बयान सामने आया है। ED के वकील सौरभ पांडेय के मुताबिक, महिला ने दावा किया कि उसे प्रीलिम्स का पेपर परीक्षा से पहले दिया गया था और परीक्षा में पूछे गए 100 प्रतिशत सवाल उस पेपर से मैच हुए।

जांच के मुताबिक, मेन्स का पेपर देने के नाम पर महिला से करीब 70 लाख रुपए लिए गए। हालांकि, परीक्षा में आया वास्तविक पेपर कथित तौर पर दिए गए पेपर से मैच नहीं हुआ।

ED ने मामले से सीधे या अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े कई लोगों को समन भी जारी किए हैं। एजेंसी का लक्ष्य करीब 60 दिन में जांच पूरी कर प्रॉसिक्यूशन कंप्लेंट दाखिल करने का है।

नोट : पेपर मैच और पैसे लेने से जुड़े दावे ED के वकील द्वारा जांच के आधार पर बताए गए हैं, मामले की जांच अभी जारी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button