chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CHHATTISGARH | 23 संदिग्ध बांग्लादेशी पकड़े, STF ने भेजा डिटेंशन सेंटर, देखें पूरी लिस्ट

 

बिलासपुर। अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों और बिना वैध दस्तावेजों के रह रहे संदिग्ध लोगों की पहचान के लिए चलाए जा रहे अभियान में बिलासपुर पुलिस को बड़ी जानकारी मिली है। सिरगिट्टी इलाके में रहने वाले 23 संदिग्धों के दस्तावेजों में पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद और आसपास के पते दर्ज थे, लेकिन पुलिस सत्यापन में कई पते सही नहीं पाए गए।

मामले की जांच के लिए बिलासपुर पुलिस की विशेष टीम पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद और जंगीपुर पहुंची। टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर संदिग्धों के दस्तावेजों में दर्ज पतों का सत्यापन किया।

पुलिस के मुताबिक, जांच के दौरान सूचीबद्ध कई पते मौके पर गलत मिले या वास्तविकता से मेल नहीं खाते पाए गए। इसके बाद सिरगिट्टी क्षेत्र में रहने वाले सभी 23 संदिग्धों को रायपुर स्थित होल्डिंग/डिटेंशन सेंटर भेज दिया गया है।

यहां अब उनके दस्तावेजों, पहचान और मूल निवास का विस्तृत सत्यापन किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

राज्य शासन के निर्देश पर एसएसपी रजनेश सिंह ने संदिग्ध लोगों की पहचान और दस्तावेजों की जांच के लिए विशेष टास्क फोर्स का गठन किया है। टीम का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

पुलिस ने आम लोगों से भी संदिग्ध गतिविधियों या बिना वैध दस्तावेजों के रह रहे लोगों की जानकारी देने की अपील की है। इसके लिए टोल फ्री नंबर 1800-233-1905 जारी किया गया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button