chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़राजनीती

CHHATTISGARH CONGRESS | कांग्रेस में बड़ा ऑपरेशन! 35 पद होंगे खत्म?

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में प्रदेश संगठन के नए ढांचे को लेकर कवायद तेज हो गई है। सूत्रों के मुताबिक नई कार्यकारिणी में करीब 35 संगठनात्मक पद खत्म किए जा सकते हैं और प्रदेश टीम का आकार करीब 200 पदाधिकारियों तक रखने की तैयारी है।

इस बार युवाओं और महिलाओं को ज्यादा मौका देने के साथ सोशल मीडिया पर सक्रिय चेहरों को भी अहम जिम्मेदारी देने की चर्चा है। वहीं लंबे समय से निष्क्रिय पदाधिकारियों की छुट्टी हो सकती है।

संयुक्त महासचिव का पद खत्म करने के साथ उपाध्यक्ष, महामंत्री और सचिव जैसे पदों की संख्या में भी बदलाव प्रस्तावित है। कोषाध्यक्ष पद पर भी स्थायी नियुक्ति की तैयारी चल रही है।

जमीनी संगठन को मजबूत करने के लिए 30 अगस्त से संभागवार ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों की ट्रेनिंग शुरू होगी। इसमें संगठन, फील्ड वर्क और सोशल मीडिया की ट्रेनिंग दी जाएगी।

उधर, NSUI में हाल ही में जारी नौ नियुक्तियां 48 घंटे में रद्द होने के बाद नई टीम और नियुक्तियों को लेकर पार्टी के भीतर चर्चा और तेज हो गई है। अब नजर इस बात पर है कि दीपक बैज की नई टीम में कौन रहेगा और किसकी छुट्टी होगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button