chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़
CG GANJA SEIZED | तिरपाल हटाया तो खुला 2 करोड़ के गांजे का राज!

गरियाबंद. गरियाबंद के खुटगांव अंतरराज्यीय चेक पोस्ट पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रक से 400 किलो गांजा बरामद किया है। इसकी कीमत करीब 2 करोड़ रुपए बताई जा रही है।
गांजा ट्रक की छत पर काले तिरपाल के नीचे छिपाकर ओडिशा से महाराष्ट्र ले जाया जा रहा था। जांच के दौरान पुलिस को पैकेट दिखाई दिए और तलाशी में पूरा खेल सामने आ गया।
पुलिस ने ट्रक में सवार दो आरोपियों के साथ पायलटिंग कर रही बाइक पर सवार दो लोगों को पकड़ा। पूछताछ के बाद ओडिशा से गांजा सप्लाई करने वाले एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया। कुल 5 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आए हैं।
कार्रवाई में गांजे के अलावा करीब 20 लाख रुपए का आयशर वाहन, बाइक, 3 मोबाइल और 6.50 लाख रुपए नकद भी जब्त किए गए हैं। सभी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।



