chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CHHATTISGARH | छत्तीसगढ़ में UCC की एंट्री!

 

रायपुर डेस्क। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने की दिशा में बड़ा कदम उठ गया है। राज्य सरकार की समिति की पहली बैठक 24 जुलाई को होगी, जहां UCC के मसौदे पर औपचारिक काम शुरू किया जाएगा।

सुप्रीम कोर्ट की पूर्व जज जस्टिस रंजना देसाई की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में विवाह, तलाक, भरण-पोषण, उत्तराधिकार और दत्तक ग्रहण जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। समिति मौजूदा कानूनों का अध्ययन कर UCC का प्रारूप तैयार करेगी।

बैठक के बाद समिति अपनी सिफारिशों के साथ रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंपेगी। इसी रिपोर्ट के आधार पर तय होगा कि छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की अगली प्रक्रिया क्या होगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button