chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CHHATTISGARH HIGH COURT | हाईकोर्ट भर्ती में बड़ा बदलाव! पद बढ़े …

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। भर्ती में पदों की संख्या बढ़ा दी गई है और नए अभ्यर्थियों के लिए आवेदन का मौका खुला है।

संशोधित भर्ती में स्टाफ कार ड्राइवर के 20, लिफ्टमैन के 7 और आकस्मिकता निधि कर्मचारी के 54 पद, यानी कुल 81 पद बताए गए हैं। पहले ड्राइवर के 17 और आकस्मिकता कर्मचारी के 34 पद थे।

आकस्मिकता निधि के पदों में सफाई कर्मचारी, कुक, माली, चौकीदार, इलेक्ट्रिशियन और प्लंबर समेत कई काम शामिल हैं।

जिन अभ्यर्थियों ने पहले आवेदन कर दिया है, उन्हें दोबारा आवेदन करने की जरूरत नहीं है। उनका पुराना आवेदन मान्य रहेगा। नए अभ्यर्थियों को संशोधित नोटिस के मुताबिक आवेदन करना होगा।

आवेदन की अंतिम तारीख : 30 सितंबर 2026, शाम 5 बजे तक।

अभ्यर्थी पात्रता, आरक्षण, आवेदन प्रक्रिया और अन्य शर्तों के लिए हाईकोर्ट की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट जरूर देखें।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button