chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़
CHHATTISGARH | GST भर्ती में गड़बड़ी, 2 अफसरों को नोटिस
रायपुर. रायपुर में GST की सीमित भर्ती परीक्षा को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। 2021-22 की विभागीय परीक्षा में गड़बड़ी के आरोपों पर दो अफसरों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
जांच में कथित तौर पर उत्तर पुस्तिकाओं में एक जैसे जवाब, री-वैल्यूएशन के बाद अचानक बढ़े नंबर, आरक्षण रोस्टर में गड़बड़ी और मेरिट लिस्ट में विसंगतियां सामने आईं।
मामले में टीआर ध्रुव, उपायुक्त और रोशन सिंह, अपर आयुक्त से जवाब मांगा गया है। इससे पहले 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों को डिमोट कर पुराने लिपिक पद पर भेजा जा चुका है।
अब विभागीय जांच के बाद जिम्मेदारी तय होने पर आगे की कार्रवाई हो सकती है।



