chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़
CG COAL LEVY SCAM | कोल केस में 9 हजार पन्नों का चार्जशीट पेश

रायपुर. रायपुर में 570 करोड़ के कथित कोल लेवी केस में EOW ने बड़ा कदम उठाया है। 5 अक्टूबर को स्पेशल कोर्ट में करीब 9 हजार पन्नों का छठवां पूरक चालान पेश किया गया, जिसमें 12 आरोपियों के नाम शामिल बताए जा रहे हैं।
चालान फिलहाल पेन ड्राइव के जरिए पेश हुआ है। कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव समेत कई आरोपी कोर्ट में मौजूद रहे। बचाव पक्ष ने कहा कि पेन ड्राइव में मिले दस्तावेजों की अभी जांच नहीं की गई है।
जांच एजेंसी का दावा है कि कथित कोल लेवी से नेताओं और अफसरों तक करोड़ों रुपये पहुंचे। एजेंसी ने इस मामले में बड़ी मात्रा में बेनामी संपत्ति जब्त किए जाने का भी दावा किया है। ये सभी आरोप हैं और मामले का अंतिम फैसला अदालत की प्रक्रिया के बाद होगा।



