chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

RAIPUR NAGAR NIGAM TRANSFER | 12 अफसरों की जिम्मेदारी बदली ..

 

रायपुर. रायपुर नगर निगम में अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदल दी गई हैं। आयुक्त संबित मिश्रा ने प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए 12 अधिकारियों को मुख्यालय और अलग-अलग जोन में नई जिम्मेदारी दी है।

आदेश के तहत पदमाकर श्रीवास को जोन-5, लाल महेन्द्र प्रताप सिंह को जोन-6 और दिनेश कुमार सिन्हा को जोन-10 भेजा गया है। वहीं कई इंजीनियरों को भी अलग-अलग जोन और विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

दीपक देवांगन को प्रभारी कार्यपालन अभियंता के साथ योजना शाखा, 15वें वित्त और लोक कर्म विभाग की जिम्मेदारी मिली है। वसीम खान को स्वच्छ भारत मिशन का प्रभार दिया गया है।

आदेश के मुताबिक सभी नई पदस्थापनाएं तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button