chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़
CHHATTISGARH | MBBS इंटर्न्स की बल्ले-बल्ले! स्टाइपेंड बढ़ा …
रायपुर। छत्तीसगढ़ के MBBS इंटर्न्स के लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्य सरकार ने लंबे समय से चली आ रही मांग को मानते हुए स्टाइपेंड बढ़ा दिया है।
अब सरकारी मेडिकल कॉलेजों के MBBS इंटर्न्स को हर महीने 25 हजार रुपए स्टाइपेंड मिलेगा।

चिकित्सा शिक्षा विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। बढ़ा हुआ स्टाइपेंड 1 अक्टूबर 2026 से लागू होगा।
स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर इंटर्न डॉक्टर और जूनियर डॉक्टर आंदोलन कर रहे थे। मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात के बाद अब सरकार की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही डॉक्टरों का आंदोलन भी खत्म हो चुका है।
इंटर्न डॉक्टरों का कहना था कि छत्तीसगढ़ में स्टाइपेंड दूसरे राज्यों की तुलना में कम था और लंबे समय से इसमें बढ़ोतरी की मांग की जा रही थी।



