chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़
CG GANESH VISARJAN | गणेश विसर्जन में DSP से भिड़े युवक …
अंबिकापुर। गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे की आवाज और गाड़ी को साइड देने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि प्रशिक्षु DSP निशांत कुर्रे के साथ कथित तौर पर हाथापाई हो गई।
घटना मणिपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, DSP अपनी निजी गाड़ी से वहां से गुजर रहे थे। इसी दौरान डीजे की आवाज कम करने को लेकर कुछ युवकों से उनका विवाद हुआ।
आरोप है कि विवाद बढ़ने के बाद युवकों ने DSP के साथ मारपीट की और उनकी गाड़ी में भी तोड़फोड़ की। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
पुलिस ने मामले में अब तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और पूरे घटनाक्रम की जांच जारी है।



