BHUPESH vs HIMANTA | हिमंता को भूपेश की दो टूक! आप भी दूसरे राज्यों में जाते हैं …
रायपुर। असम में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित पथराव के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और असम कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर निशाना साधा है।
बघेल ने कहा कि अगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को डराने की कोशिश की जा रही है, तो उन्हें डराया नहीं जा सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हिमंता दूसरे राज्यों में जाते हैं और वहां उनके साथ कुछ नहीं होता, फिर कांग्रेस नेताओं को काले झंडे और पथराव का सामना क्यों करना पड़ा?
#WATCH रायपुर(छत्तीसगढ़): कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने कहा, “वो कांग्रेस कार्यकर्ताओं को डराना चाहते थे कि भूपेश बघेल और गौरव गोगोई पर भी हमला हो सकता है… लेकिन दांव उल्टा पड़ गया। मैं हिमंता बिस्वा सरमा से कहना चाहता हूं कि आप भी दूसरे प्रदेश जाते हैं, आप पर कुछ नहीं हुआ। क्या… pic.twitter.com/IavxOxYJCZ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 24, 2026
यह बयान उस घटना के बाद आया है जिसमें कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि नागांव के समागुड़ी इलाके में उसके नेताओं के काफिले पर पत्थर और बोतलें फेंकी गईं। काफिले में बघेल और गौरव गोगोई समेत कांग्रेस नेता मौजूद थे। कांग्रेस ने घटना के लिए BJP समर्थकों को जिम्मेदार बताया है, जबकि घटना की परिस्थितियों और जिम्मेदार लोगों को लेकर जांच जारी है।
बघेल ने SIR को लेकर भी चुनाव आयोग पर सवाल उठाए और राहुल गांधी के आरोपों का समर्थन किया। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच की मांग की। वहीं, चुनाव आयोग के सूत्रों ने SIR समेत सभी फैसलों को तीनों चुनाव आयुक्तों की सर्वसम्मति से लिया गया बताया है।



