chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CHHATTISGARH | अब बिलासपुर अस्पताल भी प्राइवेट!

 

बिलासपुर. बिलासपुर के 240 बेड सुपर स्पेशलिटी अस्पताल और 100 बेड कैंसर अस्पताल का संचालन अब निजी कंपनी को सौंपने की तैयारी है। सरकार जल्द ही दोनों अस्पतालों के लिए PPP मॉडल पर टेंडर जारी करने जा रही है।

अधिकारियों के मुताबिक अगले 10-15 दिनों में टेंडर जारी हो सकता है। इसी वजह से फिलहाल दोनों अस्पतालों में नई भर्ती रोक दी गई है। संचालन की जिम्मेदारी जिस कंपनी को मिलेगी, वही डॉक्टरों और स्टाफ की नियुक्ति करेगी।

करीब 315 करोड़ रुपये की लागत से बने इन अस्पतालों का उद्घाटन अक्टूबर 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। फिलहाल यहां सिम्स के डॉक्टर, बॉन्ड पोस्टिंग वाले चिकित्सक और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी सेवाएं दे रहे हैं।

इससे पहले जगदलपुर का सुपर स्पेशलिटी अस्पताल भी PPP मॉडल पर निजी कंपनी को दिया जा चुका है। वहीं, कांग्रेस ने इस मॉडल को लेकर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया है कि जगदलपुर अस्पताल अब तक पूरी क्षमता से शुरू नहीं हो पाया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button