AMERICA IRAN AIR STRIKE | US ने ईरान पर बरसाए बम!

रायपुर डेस्क। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। हॉर्मुज स्ट्रेट में तीन कॉमर्शियल जहाजों पर हुए हमलों के बाद अमेरिका ने ईरान के 80 से ज्यादा सैन्य ठिकानों पर बड़े पैमाने पर एयर स्ट्राइक कर दी। अमेरिकी सेना का दावा है कि यह कार्रवाई समुद्री व्यापार की सुरक्षा और ईरान की सैन्य क्षमता कमजोर करने के लिए की गई।
हमलों में एयर डिफेंस सिस्टम, मिसाइल लॉन्चर, ड्रोन लॉन्च साइट, रडार स्टेशन और IRGC की कई स्पीड बोट्स को निशाना बनाया गया। वहीं ईरान ने अमेरिकी कार्रवाई को समझौते का उल्लंघन बताते हुए कड़ी प्रतिक्रिया और पलटवार की चेतावनी दी है।
तनाव के बीच अमेरिका ने ईरानी तेल बिक्री से जुड़ी अस्थायी छूट भी वापस ले ली है, जबकि हॉर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों के लिए खतरे का स्तर बढ़ा दिया गया है। इस घटनाक्रम से पूरे पश्चिम एशिया में तनाव और वैश्विक तेल बाजार पर असर की आशंका बढ़ गई है।



