chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CHHATTISGARH | रायगढ़ निगम की वेबसाइट पर पाकिस्तानी झंडा!

 

रायगढ़, 23 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ नगर निगम की आधिकारिक वेबसाइट हैक होने का मामला सामने आया है। हैकर्स ने वेबसाइट के होमपेज को बदलकर उस पर पाकिस्तान का झंडा और संदेश पोस्ट कर दिया। घटना सामने आने के बाद निगम प्रशासन और आईटी टीम में हड़कंप मच गया।

होमपेज बदला, वेबसाइट ऑफलाइन

जानकारी के मुताबिक, अनधिकृत एक्सेस का पता चलते ही तकनीकी टीम ने सर्वर को मुख्य नेटवर्क से अलग कर वेबसाइट को ऑफलाइन कर दिया। निगम के आईटी सेल के अनुसार, शुरुआती जांच में वेबसाइट का होमपेज प्रभावित मिला है। संपत्ति कर, जल कर और नागरिकों से जुड़े डेटाबेस पर असर पड़ने के प्रमाण नहीं मिले हैं। हालांकि, डेटा पूरी तरह सुरक्षित है या नहीं, इसकी पुष्टि विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगी।

साइबर पुलिस तक पहुंचा मामला

इस घटना को लेकर अज्ञात हैकर्स के खिलाफ साइबर अपराध पुलिस में शिकायत और एफआईआर की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। सर्वर लॉग की जांच के जरिए सेंधमारी के स्रोत का पता लगाने और सुरक्षा खामियां दूर करने की कोशिश की जा रही है। फॉरेंसिक जांच पूरी होने के बाद ही वेबसाइट दोबारा शुरू करने की तैयारी है।

मैलवेयर का खतरा भी नजरअंदाज नहीं

साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों के मुताबिक, पुराने सॉफ्टवेयर, कमजोर पासवर्ड या तकनीकी खामियों का फायदा उठाकर वेबसाइट पर इस तरह का हमला किया जा सकता है। ऐसे मामलों में डेटा चोरी और ऑनलाइन सेवाएं बाधित होने का जोखिम भी रहता है।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि हैकर्स ने वेबसाइट तक पहुंच कैसे बनाई। जांच पूरी होने के बाद ही हमले की असली वजह और नुकसान की तस्वीर साफ हो सकेगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button