chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़
CHHATTISGARH | OPS पर पावर कर्मचारियों का बड़ा ऐलान ..
रायपुर. रायपुर में पुरानी पेंशन की मांग को लेकर पावर कंपनी के अधिकारी-कर्मचारियों ने सोमवार को महारैली कर सरकार के सामने अपनी नाराजगी जाहिर की। 12 संगठनों के बैनर तले बड़ी संख्या में कर्मचारी जुटे और साफ कहा अब आश्वासन नहीं, लिखित आदेश चाहिए।
कर्मचारी संगठनों का दावा है कि 6 अक्टूबर 2023 को OPS लागू करने पर सैद्धांतिक सहमति बनी थी, लेकिन अब तक अंतिम आदेश जारी नहीं हुआ। कर्मचारियों ने इसे अपने और परिवार के भविष्य की सामाजिक सुरक्षा से जोड़ते हुए आंदोलन तेज करने का ऐलान किया।
मंच ने OPS लागू करने समेत चार मांगें रखी हैं। साथ ही चेतावनी दी है कि मांग पूरी नहीं हुई तो 18 नवंबर 2026 को 12 संगठनों से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर रहेंगे।



