chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CHHATTISGARH | स्वाइन फ्लू फिर बढ़ा, एक दिन में 10 नए मरीज मिले!


रायपुर।
प्रदेश में H1N1 यानी स्वाइन फ्लू के मामले बढ़ते जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक 10 नए संक्रमित मिलने के बाद कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 115 हो गई है। एक्टिव केस भी अब 28 हो गए हैं।

रायपुर में 3, दुर्ग में 3, रायगढ़ में 2 जबकि बिलासपुर और सरगुजा में 1-1 नया मरीज मिला है।

सबसे ज्यादा चिंता की बात यह है कि स्वाइन फ्लू अब 3 नए जिलों तक भी पहुंच गया है। बलौदाबाजार-भाटापारा, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और उत्तर बस्तर कांकेर में पहली बार 1-1 संक्रमित मिला है।

रायपुर में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 9 हो गई है। वहीं दुर्ग में 5 और रायगढ़ में 4 एक्टिव केस हैं।

राजधानी में केंद्रीय जेल में पदस्थ एक अधिकारी भी H1N1 संक्रमित पाए गए हैं और उनका इलाज चल रहा है।

डॉक्टरों ने सलाह दी है कि बुखार के साथ लगातार खांसी, सांस लेने में तकलीफ या ज्यादा कमजोरी महसूस हो तो इसे सामान्य वायरल समझकर नजरअंदाज न करें।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button