chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CHHATTISGARH | दुर्ग बना छत्तीसगढ़ का पहला डिजिटल FIR जिला

 

दुर्ग. दुर्ग पुलिस ने FIR दर्ज करने की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। अब जिले में FIR पूरी तरह डिजिटल तरीके से दर्ज की जा रही है। खास बात यह है कि FIR पर अब सिर्फ विवेचक ही नहीं, शिकायतकर्ता भी ई-साइन करेगा।

इसी के साथ दुर्ग छत्तीसगढ़ का पहला जिला बन गया है, जहां FIR प्रक्रिया में शिकायतकर्ता और विवेचक दोनों के डिजिटल हस्ताक्षर किए जा रहे हैं। भिलाई नगर थाने में ई-पेन की मदद से शिकायतकर्ता का पहला सफल ई-साइन कराया गया।

पुलिस के मुताबिक, जिले के सभी विवेचक अब 100 प्रतिशत ई-साइन के जरिए FIR प्रक्रिया पूरी कर रहे हैं। नई व्यवस्था से FIR दर्ज करने की प्रक्रिया तेज, आसान और पारदर्शी होगी। कागज का इस्तेमाल कम होगा और रिकॉर्ड भी सुरक्षित तरीके से लंबे समय तक संरक्षित रहेगा।

पुलिस मुख्यालय की ओर से थानों को ई-पेन उपलब्ध कराए गए हैं। अब शिकायतकर्ता थाने में FIR दर्ज कराते समय डिजिटल हस्ताक्षर करेगा, जिससे पूरी प्रक्रिया पेपरलेस और तकनीक आधारित हो जाएगी।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button