chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

GHONGHA RIVER ACCIDENT | शॉर्टकट ने छीनी 3 मासूमों की जान?

 

बिलासपुर। बिलासपुर के तखतपुर क्षेत्र के ग्राम समडील में घोंघा नदी में बहने वाले तीनों बच्चों के शव बरामद कर लिए गए हैं। स्कूल से छुट्टी के बाद घर लौटते वक्त तीनों ने नदी का रास्ता शॉर्टकट के तौर पर चुना था।

अचानक नदी का बहाव तेज हुआ और 7 साल के अनमोल, 9 साल की स्तुति और 8 साल की शिक्षा बह गए। एक बच्चे का शव कल बरामद हुआ था, जबकि दो बच्चों की तलाश रातभर SDRF करती रही। आज सुबह दोनों के शव भी मिल गए।

एक साथ तीन मासूमों की मौत से पूरा गांव सदमे में है। अब सबसे बड़ा सवाल है भारी बारिश के बीच क्या नदी पार करने वाले रास्ते पर पहले से कोई सुरक्षा इंतजाम थे? बच्चों को इस खतरनाक रास्ते से बचाने के लिए क्या व्यवस्था की गई थी?

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button