chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़
IGKV PAPER LEAK | पेपर लीक रोकने के लिए यूनिवर्सिटी ने बदली पूरी परीक्षा व्यवस्था

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय ने पेपर लीक मामले के बाद परीक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। अब प्रश्नपत्र संबंधित कॉलेजों को पासवर्ड-सुरक्षित ई-मेल के जरिए भेजे जाएंगे।
20 अगस्त का BSc कृषि द्वितीय वर्ष का एंटोमोलॉजी और 7 अगस्त का प्रथम वर्ष का प्लांट पैथोलॉजी पेपर लीक होने की जानकारी के बाद दोनों परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं।
दोनों पेपर सितंबर के पहले सप्ताह में दोबारा होंगे। लीक मामले में दोषी पाए गए छात्रों पर कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। भारतीय कृषि महाविद्यालय, दुर्ग को भी नोटिस जारी किया गया है।
अब परीक्षा केंद्रों पर CCTV बढ़ाए जाएंगे और निगरानी के लिए विश्वविद्यालय के पर्यवेक्षक भी तैनात होंगे। नई व्यवस्था में सुबह 10 बजे की परीक्षा का पेपर सुबह 9:30 बजे पासवर्ड-सुरक्षित ई-मेल से कॉलेज को मिलेगा।



