chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

IGKV PAPER LEAK | कृषि यूनिवर्सिटी पेपर लीक, प्रोफेसर समेत 6 गिरफ्तार!

 

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के B.Sc. कृषि द्वितीय वर्ष के पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में पेपर लीक का कनेक्शन दुर्ग के एक निजी कॉलेज से सामने आया है। मामले में कॉलेज के प्रोफेसर समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, पेपर WhatsApp के जरिए लीक हुआ था। तकनीकी जांच, मोबाइल और WhatsApp चैट के आधार पर रायपुर, दुर्ग, कवर्धा, राजनांदगांव और बिलासपुर में छापेमारी की गई। जांच के दौरान दुर्ग के निजी कॉलेज का कनेक्शन सामने आया।

पूछताछ में पता चला कि प्रश्नपत्र कॉलेज से निकलने के बाद WhatsApp ग्रुप के जरिए छात्रों तक पहुंचा। पुलिस अब तक 16 से ज्यादा लोगों से पूछताछ कर चुकी है और गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है।

दरअसल, 20 अगस्त को सुबह 10 बजे होने वाली एंटोमोलॉजी की परीक्षा से करीब एक घंटे पहले प्रश्नपत्र वायरल हो गया था। सुबह 9 बजे प्रश्नपत्र लीक होने की शिकायत मिली। जांच में करीब 70 प्रतिशत सवाल परीक्षा के पेपर से मिलते-जुलते पाए गए, जिसके बाद विश्वविद्यालय ने परीक्षा रद्द कर दी थी।

मामले को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष और सख्त जांच के निर्देश दिए हैं। पुलिस को इस मामले में और बड़े खुलासे की उम्मीद है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button