chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

RAIPUR COACHING INSPECTION | 4 संस्थानों में गंभीर खामियां, नोटिस जारी

 

रायपुर। लखनऊ के अलीगंज में हुए भीषण अग्निकांड में 15 लोगों की मौत के बाद छत्तीसगढ़ प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। इसी कड़ी में रायपुर में कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था की बड़ी जांच शुरू कर दी गई है।

रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के आदेश और नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर शहर के प्रमुख कोचिंग संस्थानों में दो दिवसीय विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस दौरान कुल 7 बड़े कोचिंग संस्थानों की जांच की गई।

जांच में अनअकादमी, विद्यापीठ और एलन में अधिकांश सुरक्षा मानक सही पाए गए, हालांकि कुछ जगहों पर सुधार के निर्देश दिए गए हैं।

वहीं अकादजा, RCC अकादमी, आभा लाइब्रेरी और टुटेजा अकादमी में गंभीर खामियां मिलीं। इनमें फायर एनओसी, आपातकालीन निकास, वेंटिलेशन और बिजली सुरक्षा जैसी बुनियादी व्यवस्थाओं की कमी पाई गई।

अग्निशमन विभाग ने इन संस्थानों पर असंतोष जताते हुए सुधार के लिए नोटिस जारी किया है और 7 दिनों का समय दिया गया है। साथ ही भवन अनुमति, क्षमता और पार्किंग नियमों की भी जांच के निर्देश दिए गए हैं।

नगर निगम ने साफ कहा है कि छात्रों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा और तय समय में सुधार न करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button