chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

RAIPUR LAND DISPUTE | नायब तहसीलदार और जनपद सदस्य ने की करोड़ो की धोखाधड़ी ?

 

रायपुर. एक करोड़ रुपये से ज्यादा की जमीन डील अब बड़े विवाद में बदल गई है। रायपुर के एक व्यक्ति ने आरंग के नायब तहसीलदार, जनपद सदस्य और उनके परिवार पर रकम लेने के बावजूद जमीन की रजिस्ट्री नहीं करने का आरोप लगाया है। वहीं, आरोपित पक्ष ने इन सभी आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि खरीदार तय समय में रजिस्ट्री नहीं करा सका।

पीड़ित का दावा है कि उसने 1.01 करोड़ रुपये का भुगतान किया, लेकिन न जमीन मिली और न ही पैसे वापस किए गए। दूसरी ओर विक्रेता पक्ष का कहना है कि समझौते की शर्तों के मुताबिक समयसीमा खत्म होने के बाद आगे की कार्रवाई की गई और खरीदार अब तथ्यों को गलत तरीके से पेश कर रहा है। मामले में पुलिस को शिकायत दी गई है, लेकिन अब तक एफआईआर दर्ज होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल दोनों पक्ष अपने-अपने दावे कर रहे हैं और मामले की सच्चाई जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button