अंबिकापुर ।नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंह देव के खिलाफ चुनाव लड़ रहे अंबिकापुर के भाजपा प्रत्याशी अनुराग सिंहदेव ने 13 साल पुराने एक मामले में कोर्ट में आत्मसमर्पण किया ।इसके बाद न्यायालय ने उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में ले लिया। घटना से पूरे सरगुजा क्षेत्र में हड़कंप मच गया। अंततः देर शाम अनुराग सिंहदेव को न्यायालय ने 40 हजार रुपए की जमानत पर रिहा किया और पेशी में उपस्थित रहने का निर्देश दिया। 13 साल पूर्व विकास कार्यो की मांग को लेकर अनुराग ने चक्का जाम आंदोलन किया था। इस आंदोलन के दौरान उनके खिलाफ जुर्म दर्ज हुआ था और इस पर वारंट जारी हुआ था। इस पर अनुराग ने कोर्ट में समर्पण किया। कोर्ट ने न्यायिक अभिरक्षा में लेने का आदेश दे दिया। शाम को इस मामले पर उन्हें जमानत दे दी गई। अगली पेशी 29 नवंबर को है।
Related Articles
Check Also
Close
-
RAIPUR NAGAR NIGAM CLASH | निगम में बवाल!21 hours ago

