नेशनल

SENSEX NIFTY RECOVERY | बजट झटके से उबरा बाजार, सेंसेक्स 450 अंक उछला

 

नई दिल्ली। बजट में STT बढ़ाने के ऐलान से रविवार को शेयर बाजार में ऐसा भूचाल आया कि सेंसेक्स-निफ्टी मिनटों में क्रैश हो गए. निवेशकों के करीब 11 लाख करोड़ रुपये डूब गए और बाजार पूरी तरह लाल हो गया. लेकिन सोमवार को तस्वीर बदलती नजर आई.

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बाजार ने सुस्त शुरुआत की, मगर कुछ ही देर में बजट की मार से उबरते हुए जबरदस्त रिकवरी दिखाई. रेड जोन में खुलने के बाद BSE Sensex ने पलटवार किया और 450 अंकों से ज्यादा की छलांग लगाते हुए 81,200 के पार पहुंच गया. वहीं NSE Nifty भी तेजी के साथ 24,900 का अहम स्तर पार करता दिखा, हालांकि ऊपरी स्तरों पर रफ्तार थोड़ी थमती नजर आई.

रविवार को बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) बढ़ाने का ऐलान किया था. इसके तुरंत बाद सेंसेक्स करीब 2400 अंक और निफ्टी 750 अंकों से ज्यादा टूट गया था. बाजार में मचे हड़कंप से निवेशकों को भारी नुकसान उठाना पड़ा.

सोमवार को शुरुआती गिरावट के बाद अचानक बाजार का मूड बदला. सेंसेक्स 80,555 पर खुलकर 80,480 तक फिसला, लेकिन कुछ ही मिनटों में जोरदार खरीदारी शुरू हो गई और इंडेक्स 466 अंक उछलकर 81,211 तक पहुंच गया. निफ्टी भी 24,796 से उछलकर 24,942 के स्तर तक चला गया.

जानकारों के मुताबिक, STT बढ़ोतरी का असर आम और लॉन्गटर्म निवेशकों पर सीमित रहेगा, जबकि ज्यादा दबाव F&O और हाई-फ्रीक्वेंसी ट्रेडिंग पर पड़ेगा. यही समझ बनते ही बाजार का सेंटीमेंट सुधरा और बड़ी कंपनियों के शेयरों में आई तेजी ने इंडेक्स को मजबूत सहारा दिया.

तेजी में सबसे बड़ा रोल अडानी पोर्ट्स, एशियन पेंट्स, एलएंडटी और रिलायंस जैसे लार्जकैप शेयरों ने निभाया. मिडकैप में HP, GMR एयरपोर्ट, भारत फोर्ज और डिक्सन चमके, जबकि स्मॉलकैप में IIFL और हिंदुस्तान कॉपर की खरीदारी ने बाजार को और मजबूती दी.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button