chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

NASHIK ACCIDENT | कार कुएं में गिरी, 9 की मौत

 

रायपुर डेस्क। नासिक के दिंडोरी में शुक्रवार रात एक ऐसा हादसा हुआ जिसने पूरे इलाके को झकझोर दिया। एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत हो गई, जब उनकी कार अचानक कुएं में जा गिरी।

दरअसल, दरगोड़े परिवार एक कार्यक्रम से लौट रहा था। रात करीब 11:30 बजे कार का कंट्रोल बिगड़ा और सीधे सड़क किनारे पानी से भरे कुएं में जा गिरी। अंधेरे और पानी भरे कुएं की वजह से किसी को बचने का मौका नहीं मिला।

घटना की खबर मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। लेकिन पानी से भरे कुएं में राहत कार्य बेहद मुश्किल हो गया। कई घंटे की मशक्कत के बाद क्रेन से कार को बाहर निकाला गया।

कार के अंदर से 9 लोगों के शव निकाले गए। एक और लड़की की तलाश के लिए अलग से सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

इस हादसे ने एक पूरे परिवार को खत्म कर दिया। गांव में मातम पसरा है और हर कोई इस दर्दनाक घटना से सदमे में है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button