INDIA NEW GOVERNORS : 3 राज्यों में नई नियुक्तियां … हरियाणा, गोवा और लद्दाख को मिले नए राज्यपाल और उपराज्यपाल

रायपुर/नई दिल्ली, 14 जुलाई 2025। राष्ट्रपति भवन से जारी आदेश के मुताबिक देश के तीन प्रमुख पदों पर नए चेहरों को नियुक्त किया गया है। हरियाणा, गोवा और लद्दाख को नए राज्यपाल और उपराज्यपाल मिले हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इन नियुक्तियों को मंजूरी दी है।
प्रो. असीम कुमार घोष बने हरियाणा के राज्यपाल
शिक्षा और प्रशासन के क्षेत्र में दशकों का अनुभव रखने वाले प्रोफेसर असीम कुमार घोष को हरियाणा का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वे शिक्षाविद् के रूप में ख्याति प्राप्त हैं और कई राष्ट्रीय शैक्षणिक संस्थाओं से जुड़े रहे हैं।
अशोक गजपति राजू को गोवा की जिम्मेदारी
पूर्व केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री और वरिष्ठ नेता पुषपति अशोक गजपति राजू को गोवा का राज्यपाल बनाया गया है। वे आंध्र प्रदेश और केंद्र सरकार में वर्षों तक विभिन्न अहम पदों पर कार्य कर चुके हैं।
कविंद्र गुप्ता बने लद्दाख के उपराज्यपाल
जम्मू-कश्मीर के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता कविंद्र गुप्ता को लद्दाख का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है। उन्हें प्रशासनिक और राजनीतिक अनुभव का लंबा इतिहास है।
बीडी मिश्रा का इस्तीफा स्वीकार
लद्दाख के मौजूदा उपराज्यपाल ब्रिगेडियर (डॉ.) बीडी मिश्रा (रिटायर्ड) का इस्तीफा राष्ट्रपति ने स्वीकार कर लिया है। वे इससे पहले अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल भी रह चुके हैं।
इन सभी नियुक्तियों को संबंधित पदभार ग्रहण करने की तारीख से प्रभावी माना जाएगा।



