chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CHHATTISGARH | बारिश भी, 44° भी!

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम ने पूरा गेम पलट दिया है। कहीं बारिश हो रही है, कहीं तेज आंधी चल रही है… और इसी बीच तापमान भी लगातार चढ़ता जा रहा है। गुरुवार को Rajnandgaon प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां पारा सीधे 44 डिग्री तक पहुंच गया।

वहीं Raipur में सुबह से बारिश ने मौसम सुहाना जरूर किया, लेकिन गर्मी अभी भी कम होने का नाम नहीं ले रही। रायपुर का तापमान 41.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए 16 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, बिलासपुर, रायगढ़ समेत कई जिलों में गरज-चमक, तेज हवाएं और हल्की बारिश का अलर्ट है। अगले 3 दिन तक 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button