hindi newsअन्तर्राष्ट्रीयनेशनल

BIG CHANGE IN GST | रोजमर्रा की चीजें और इलेक्ट्रॉनिक्स होंगे सस्ते, जानकारी के लिए पढ़ें ये खबर …

 

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने Goods and Services Tax (GST) में बड़े बदलाव का प्रस्ताव रखा है, जिससे आम आदमी की जेब पर सीधा असर पड़ेगा। 1 जुलाई 2017 से लागू GST के वर्तमान चार स्लैब (5%, 12%, 18%, 28%) को घटाकर सिर्फ दो स्लैब – 5% और 18% रखने की योजना है। लक्ज़री और सिन उत्पादों के लिए 40% का विशेष स्लैब भी प्रस्तावित किया गया है।

सरकार का कहना है कि स्लैब में कटौती से टैक्स सिस्टम सरल, पारदर्शी और उपभोक्ताओं के लिए लाभकारी होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे अगली पीढ़ी का GST और “दिवाली गिफ्ट” बताया।

कौन-कौन सी चीजें सस्ती होंगी –

पैकेज्ड फूड्स : नमकीन, चिप्स, पास्ता, नूडल्स, जैम, Ketchup, जूस, कंडेंस्ड मिल्क, घी, मक्खन, चीज़, दूध आधारित बिवरेज।

रोजमर्रा की वस्तुएं : टूथ पाउडर, साबुन, हेयर ऑयल, जूट बैग, छाता, फर्नीचर, पेंसिल, खिलौने, ऊनी कपड़े, ₹1,000 तक के जूते।

निर्माण सामग्री : सीमेंट, रेडी-मिक्स कंक्रीट।

इलेक्ट्रॉनिक्स व घरेलू उपकरण : AC, टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, मोबाइल फोन।

वाहन : छोटी कारें, दोपहिया वाहन में लगभग 10% कटौती।

बीमा प्रीमियम: स्वास्थ्य और जीवन बीमा पर GST घटने से परिवारों पर खर्च कम होगा।

मंत्रियों के समूह (GoM) ने 12% और 28% स्लैब को समाप्त करने का प्रस्ताव मंजूर कर दिया है। हालांकि, राज्यों को राजस्व नुकसान की चिंता है, लेकिन इससे आम जनता को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button