chhattisgarhछत्तीसगढ़
PM Awas Yojana में बड़ा बदलाव, छत्तीसगढ़ सरकार ने बढ़ाई पहली किस्त की राशि

रायपुर। प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत हितग्राहियों (PMAY Urban 2.0) को अब आवास निर्माण की पहली किस्त के रूप में एक लाख रुपये दिए जाएंगे। केंद्र सरकार के निर्देशों के बाद राज्य सरकार ने किस्तों के भुगतान ढांचे में संशोधन किया है। पहले लाभार्थियों को पहली किस्त के तौर पर 63 हजार रुपये प्रदान किए जाते थे।



