hindi newsनेशनल

NASHIK OFFICE CLOSEED | TCS ऑफिस पर ताला

 

रायपुर। महाराष्ट्र के नासिक में देश की बड़ी IT कंपनी Tata Consultancy Services का ऑफिस अचानक बंद कर दिया गया है। वजह है अंदर से उठे बेहद गंभीर आरोप, जिसने पूरे सिस्टम को हिला दिया है।

TCS की BPO यूनिट पर महिला कर्मचारियों ने यौन शोषण, मानसिक प्रताड़ना और धार्मिक दबाव जैसे संगीन आरोप लगाए हैं। शिकायतों के बाद कंपनी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ऑफिस को अस्थायी रूप से बंद कर दिया और करीब 160 कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम पर भेज दिया गया है।

अब तक इस मामले में 9 FIR दर्ज हो चुकी हैं और 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें टीम लीडर तक शामिल हैं, जिन पर अपने पद का गलत इस्तेमाल करने के आरोप लगे हैं।

मामला इतना गंभीर है कि National Commission for Women ने खुद संज्ञान लेकर जांच के लिए टीम बना दी है। 18 अप्रैल को NCW की टीम मौके पर जाकर पीड़ितों और अधिकारियों से पूछताछ करेगी।

पुलिस का कहना है कि यह कोई एक-दो लोगों का मामला नहीं, बल्कि एक पूरा संगठित ग्रुप था, जो लंबे समय से महिलाओं को निशाना बना रहा था।

फिलहाल जांच जारी है, लेकिन इस घटना ने कॉर्पोरेट सेक्टर की सुरक्षा और वर्कप्लेस कल्चर पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button