CG BREAKING | केदार कश्यप के PA बने शैलाभ साहू!

रायपुर। रायपुर में मंत्रालय स्तर पर बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ है। पिछले ढाई साल से GAD में डिप्टी सेक्रेटरी की जिम्मेदारी संभाल रहे शैलाभ साहू अब मंत्री केदार कश्यप के विशेष सहायक बन गए हैं।
दरअसल, मंत्री बनने के बाद केदार कश्यप ने पहले तीर्थराज अग्रवाल को अपना PA बनाया था, लेकिन उनके IAS प्रमोशन के बाद यह पद खाली हो गया था। अब लंबे इंतजार के बाद शैलाभ साहू को यह अहम जिम्मेदारी दी गई है।

शैलाभ साहू 2013 बैच के राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारी हैं और उन्हें रिजल्ट देने वाला अफसर माना जाता है। खासकर IT और डिजिटल सिस्टम में उनकी पकड़ काफी मजबूत रही है।
ट्रांसपोर्ट विभाग में रहते हुए ड्राइविंग लाइसेंस समेत कई सेवाओं को ऑनलाइन करने में उनकी बड़ी भूमिका रही। वहीं GAD में भी बायोमेट्रिक अटेंडेंस और ई-ऑफिस सिस्टम लागू कराने में उन्होंने अहम काम किया।
अब मंत्री के साथ उनकी नई भूमिका को लेकर प्रशासनिक हलकों में चर्चा तेज है। उधर, GAD में ई-ऑफिस का जिम्मा अब पुलक भट्टाचार्य को दिया गया है, जो मिशन कर्मयोगी देख रहे हैं।



