RAHUL GANDHI | राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करने के निर्देश, जानिए वजह

रायपुर डेस्क। लखनऊ बेंच से एक बड़ा फैसला सामने आया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश दिया है। मामला उनकी कथित ब्रिटिश नागरिकता को लेकर है, जिस पर अब कानूनी घमासान तेज हो गया है।
बीजेपी नेता विग्नेश शिशिर ने कोर्ट में याचिका दाखिल कर आरोप लगाया था कि राहुल गांधी के पास दोहरी नागरिकता है। भारत का कानून साफ कहता है कि कोई भी व्यक्ति एक साथ दो देशों की नागरिकता नहीं रख सकता, और ऐसा होने पर चुनाव लड़ना भी गैरकानूनी हो जाता है।
2024 में रायबरेली से सांसद चुने जाने के बाद यह मुद्दा और बड़ा हो गया। कोर्ट ने मामले को गंभीर मानते हुए रायबरेली कोतवाली को FIR दर्ज करने का आदेश दे दिया है। साथ ही, जांच CBI को सौंपने की भी बात सामने आई है, जिससे मामला और हाई प्रोफाइल हो गया है।
याचिकाकर्ता का दावा है कि केंद्र सरकार की कुछ अहम फाइलें कोर्ट में पेश की गईं, जिनके आधार पर यह आदेश आया। अब सबकी नजर इस बात पर है कि जांच में क्या निकलकर सामने आता है और इसका राजनीतिक असर कितना बड़ा होता है।



